{"_id":"5babc411867a557f24049110","slug":"11537983505-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: एक और व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: एक और व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से एक और व्यक्ति की मौत
कुंवरगांव (बदायूं)। जिले में बुखार का प्रकोप अभी पूरी तरह थमा नहीं है। बुखार से मरने वालों का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को बुखार से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
करीब 55 वर्षीय रतीराम कुंवारगांव कस्बे के वार्ड नंबर नौ के रहने वाले थे। उन्हें तीन-चार दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार वालों ने उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था। कुछ आराम मिला, लेकिन बाद में उनकी हालत फिर बिगड़ गई। परिवार वाले बुधवार दोपहर उन्हें बरेली ले जाने की तैयारी में थे। मगर इससे पहले रतीराम ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। रतीराम की बुखार से मौत होने पर लोगों में दहशत है। बुखार से अब तक 272 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो