फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ज्यादातर स्कूलों में खत्म हुआ खाद्यान्न, नहीं बन रहा मिड-डे मील

ज्यादातर स्कूलों में खत्म हुआ खाद्यान्न, नहीं बन रहा मिड-डे मील

Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ज्यादातर स्कूलों में खत्म हुआ खाद्यान्न, नहीं बन रहा मिड-डे मील
बदायूं। जिले के अधिकतर परिषदीय स्कूलों में अनाज खत्म हो गया है। कुछेक स्कूलों में यदि अनाज रह गया है। वहां भी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। जिन स्कूलों में अनाज खत्म हो गया है,उन स्कूलों के बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। लिहाजा,बच्चों की उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारी यहीं दावा कर रहे हैं कि स्कूलों में अभनाज पहुंच रहा है,लेकिन हकीकत कुछ और ही। कई प्रधानाध्यापकों ने बाकायदा एमडीएम की जिला समंवयक को लिखित तौर पर इस समस्या से अवगत भी करा दिया है, फिर भी उन स्कूलों में अब तक अनाज नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के ठहराव को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की संख्या के आधार पर अनाज का वितरण होना चाहिए,लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के चलते ही उसका वितरण किया जाता है। कई प्रधानाध्यापकों ने बताया है कि उनके स्कूलों में कई दिन से भोजन नहीं बन रहा है। बोले-उसकी वजह है अनाज का खत्म हो जाना। प्रधानाध्यापकों ने कहा कि स्कूल में न गेहूं हैं और न चावल। जो बच्चों को कुछ खिलाया जा सके।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बहुत से बच्चे भोजन की वजह से ही नियमित स्कूल आते हैं। जब से भोजन नहीं बन रहा है तब से उन्होंने स्कूल आना बंद कर दिया है। भोजन नहीं बनने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर काफी असर पड़ा है। प्रधानाध्यापकों ने कहा कि वह पूरी स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बस यही कह दिया जाता है कि जल्द ही अनाज पहुंच जाएगा। यह सुनते कई दिन हो गए हैं, लेकिन आया अभी तक कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम नहीं बनने के बाद भी अभिलेखों में हो रहा है दर्ज
बदायूं। विभागीय सूत्रों की बात को यदि सच माना जाए तो बहुत से स्कूलों में कई दिन पहले ही अनाज खत्म हो गया। तब से उन स्कूलों में भोजन नहीं बन रहा है, लेकिन उनके कागजों में जरूर भोजन नियमित बन रहा है। बताया कि इसकी वजह है कि उन्हें कंवर्जन कास्ट मिलती है। हजारों रुपये का फायदा होता है इसलिए फर्जी तरीके से उसे दर्ज भी किया जाता है। यह जांच का विषय भी है।


स्कूलों में अनाज पहुंच रहा है। ब्लाक जगत समेत कुछ स्कूलों में अनाज नहीं होने की सूचना मिली थी। जांच कराई गई तो बात सही पाई गई। उन स्कूलों में अनाज का उठान कराया जा रहा है। बाकी सभी स्कूलों में जल्द से जल्द अनाज पहुंच जाएगा।
- हिना खान, जिला समंवयक एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed