फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बूथ से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता: प्रो.वघेल

बूथ से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता: प्रो.वघेल

Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बूथ से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता: प्रो.वघेल
फोटो-38, 39, 40
विज्ञापन

बूथ से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता: प्रो.बघेल
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मंत्री- बूथ जिताओगे तो दिल्ली पाओगे
कार्यकर्ताओं से किया सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/दातागंज। सूबे के पशुधन विकास, लघु सिंचाई और मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2019 को फतह करने के मंत्र दिए। कहा कि दिल्ली का रास्ता बूथ से होकर जाता है। इसलिए बूथ जिताओगे तो दिल्ली पाओगे। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।
दातागंज में बुधवार को बरेली रोड स्थित एक बारातघर में दातागंज और समरेर ब्लाक के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछड़े वर्ग के उत्थान को जितने कार्य किए हैं उतने किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किए। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग का उत्थान चाहती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत नहीं है कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने को एक बूथ पर 21 युवा तैनात करने का नारा दिया।
विज्ञापन

यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन बीएल वर्मा ने कांग्रेस, सपा, बसपा पर जमकर हमले किए। कहा कि इन दलों की सरकारों ने देश और समाज के लिए क्या किया यह किसी को बताने की जरूरत नहीं रही है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के नारे को लेकर भाजपा ने विकास किया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने सरकार की योजनाओं की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन में दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, राणा प्रताप सिंह, आरएस पाल, टेक चंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह आदि थे। संचालन नेकपाल कश्यप ने किया।
----
अच्छे कार्य को सम्मानित किए मौजूदा और पूर्व प्रधान
दातागंज। कार्यकर्ता सम्मेलन में अच्छा विकास कार्य कराने पर दर्जनों पूर्व और मौजूदा प्रधानों को प्रतीत चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
-----
लोगों ने सौंपा ज्ञापन
दातागंज। कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे।
----
बाढ़ के बारे में मंत्री ने ली जानकारी
दातागंज। रामगंगा में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया से बाढ़ के विषय में चर्चा की। विधायक ने कहा कि उन्होंने रोजाना ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों के दर्द को सुना और राहत सामग्री भी वितरित की। मंत्री ने इस बात को दोहराया कि वह भी मुख्यमंत्री से बाढ़ प्रभावितों को और राहत दिलाने की मांग करेंगे।
----
फोटो-33
फोटो--35
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
दातागंज। कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी वघेल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया, चेयरमैन आकाश वर्मा आदि ने उनका कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया।
वजीरगंज। बघेल का नगर से गुजरते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिह्न देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राहुल वरर्ष्णेय, राजीव जैकी, राजू टाइगर, ज्ञानेंद्र वर्मा, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
गुलड़ियां। यहां किसरुआ गोदाम के समीप सितावनगर के लोगों ने कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बाबूराम, जय सिंह, मन्नूलाल, ओमकार, उमेशपाल आदि मौजूद रहे।

औरछी। यहां चौराहे पर कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल का पशु चिकित्सकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इनमें डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अमरीश कुमार पाठक, संजीव, नितिन कुमार, प्रधान ओमकार बघेल आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed