{"_id":"5b98062e867a557f5f419324","slug":"11536689710-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: दो बच्चों समेत चार और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: दो बच्चों समेत चार और लोगों की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों समेत चार
और लोगों की मौत
बुखार से अब तक 147 लोगों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में महामारी की तरह फैला बुखार लोगों की जान लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। अब भी हजारों की संख्या में लोग बीमार हैं। लखनऊ से आए अफसर और स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीमें बुखार को नियंत्रित करने में जुटी हैं। अब तक 147 लोगों की जान जा चुकी है।
बुखार के लिहाज से जिले के तीन ब्लॉक जगत, समरेर और दातागंज को संवेदनशील घोषित किया जा चुका है। इनमें ब्लाक जगत भी शामिल है। ब्लॉक जगत क्षेत्र के ग्राम जगुआसेई निवासी शेर सिंह की बेटी हिमांशी (4) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह हिमांशी की मौत हो गई। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बाबट निवासी मुन्नी देवी (60) पत्नी मीहलाल की मंगलवार सुबह बुखार से मौत हो गई। वहीं के रहने वाले उमेश के एक महीने के बेटे को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। घरवाले उसे प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करा रहे थे, जिसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। उझानी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सकरी जंगल गांव निवासी बाबू (40) पुत्र सुम्मेर को कई दिनों से बुखार था। उचित इलाज न मिल पाने से सोमवार रात बाबू की मौत हो गई।