फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमडीएम में निकली मकड़ी और कीड़े

एमडीएम में निकली मकड़ी और कीड़े

Tue, 19 Dec 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
एमडीएम में निकली मकड़ी और कीड़े
दाल चावल जिसमें कीड़े निकले। - फोटो : अमर उजाला
म्याऊ। अभिगांव के जूनियर हाईस्कूल में मिडडेमील में मकड़ी और कीड़े निकलने पर बच्चों ने हंगामा कर दिया। उनकी शिकायत पर आए परिवारीजनों ने भी नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख प्रधानाध्यापक स्कूल से बहाना बनाकर निकल गए। बीएसए और एबीएसए ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विकास खंड म्याऊ के अभिगांव के जूनियर हाईस्कूल में करीब 85 बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को करीब 45 बच्चे स्कूल में आए थे। स्कूल की रसोई में ही महिला रसोइया ने मेन्यू के मुताबिक दाल-चावल बनाए थे। जब बच्चों को दाल-चावल परोसे गए तो कक्षा सात की कौशकी और छठी क्लास की रेखा ने देखा कि उनकी प्लेट में खाने के बीच में बड़ी सी मकड़ी और कुछ छोटे कीड़े हैं। इन बच्चियों ने शोर मचाया तो बाकी बच्चे भी खाना छोड़कर अपने घर चले गए। ये बात उनके परिवारीजनों तक पहुंची तो उन्होंने स्कूल आकर हंगामा शुरू कर दिया। फिर मौके पर गांव के शिक्षा समिति अध्यक्ष रामनिवास, सदस्य प्रेमपाल सिंह और अनिल कुमार भी पहुंच गए। इन लोगों ने संबंधित अधिकारियों को फ़ोन से इस बारे में अवगत कराया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार बहाना बनाकर मौके से चले गए। ग्रामीण नारेबाजी करने के बाद अपने बच्चों को साथ लेकर चले गए। ग्रामीणों में भारी रोष था। उनका कहना है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह ब्लाक और जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। बाद में अमर उजाला से बातचीत में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का कहना था कि खाने में एक मकड़ी निकल आई थी। उन्होंने तुरंत बच्चों से खाना फिंकवा दिया। बाद में मामले को बेवजह तूल दे दिया गया। बीईओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने भी मामला संज्ञान में होने की बात कहकर बुधवार को जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

---
मुझे बीईओ, शिक्षक या किसी ग्रामीण ने भोजन में कीड़े निकलने की जानकारी नहीं दी। अगर ऐसा है तो गंभीर मामला है। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीईओ से इसकी जांच कराई जाएगी, दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed