फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसरे दिन भी नहीं हुआ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

दूसरे दिन भी नहीं हुआ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Mon, 30 Oct 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं हुआ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
प्रत्या‌श‌ियों का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरेे दिन सोमवार को भी कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। मंडी समिति में बनाए गए नामांकन स्थल पर दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 26 और सदस्य पद के लिए 241 पर्चे बिके। नगर पालिका बदायूं अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदने वालों में भाजपा नेता दीपमाला गोयल भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर की मंडी समिति में बने नामांकन स्थल पर सुबह 11 बजे से पर्चा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे बिके। इनमें दो पर्चे भाजपा ब्रज पांचाल क्षेत्र सदस्य दीपमाला गोयल और एक कृष्णा देवी ने खरीदा। नगर पालिका बदायूं वार्ड सदस्य पद के लिए 140 पर्चे बिके।
विज्ञापन

ककराला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदने वालों में आतिफ खान, सियासत खां, गुड्डी देवी, असलम, अनवरजहां और गुलनाज बेगम शामिल थे। सदस्य पद के लिए 64 पर्चों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखानू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे और सदस्य पद के लिए 16 पर्चे बिके।
गुलड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह पर्चे बिके। इसमें चार पर्चे सर्वेश कुमारी और दो मुन्नी देवी ने खरीदे। सदस्य पद के लिए 15 पर्चे बिके।
नगर पंचायत कुवरगांव अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए छह पर्चे बिके। 00000
--

उझानी में पूनम अग्रवाल फिर मैदान में, प्रमिला ने भी ठोकी ताल
उझानी (बदायूं)। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भी पर्चा खरीद लिया। एक दिन पहले पूर्वमंत्री प्रमिला भदवार और सराफ प्रदीप गोयल भी पर्चे ले चुके हैं। कछला के लिए नरेश यादव और उनकी पत्नी ने पर्चा खरीदकर दावेदारी ठोकी।


नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंडी परिसर में स्थानीय नगर पालिका परिषद में सदस्य पद के लिए 52 लोगों ने पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, मोहम्मद जाबिर और उनके पिता मोहम्मद नबी ने भी पर्चे खरीदे। एक दिन पहले पूर्वमंत्री प्रमिला भदवार और सराफ प्रदीप गोयल भी पर्चों को खरीदारी कर चुके हैं। जबकि सदस्य के लिए पहले दिन 31 पर्चे बिके थे। कछला नगर पंचायत के लिए नरेश यादव और उनकी पत्नी रेखा यादव ने पर्चे हासिल किए। कछला वार्ड मेंबर पद को छह लोगों ने पर्चों की खरीदारी की। दो लोगों ने नामांकन भी करा दिया।
रिटर्निंग ऑफीसर वीके गौतम और एके गौतम ने बताया कि काफी हद तक संभव है कि प्रमुख दावेदार दो-तीन दिन में नामांकन कराने पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed