{"_id":"84f718757ce84caf2619dff87dccc47c","slug":"113-victim-families-the-distribution-of-eight-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 पीड़ित परिवारों को बांटे साढ़े आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 पीड़ित परिवारों को बांटे साढ़े आठ लाख रुपये
Ujani
Updated Sun, 17 May 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला के बार्ड नंबर-तीन पंखियानगला में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित ग्रामीणों का तीसरे दिन भी राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर हालचाल जाना। 113 परिवारों को करीब साढ़े आठ लाख रुपये के चेक बांटे गए।
विज्ञापन
पंखियानगला में शुक्रवार सुबह ज्यादातर घरों और झोपडिय़ों को आग ने चपेट में ले लिया था। राजस्व विभाग की टीम ने 113 गृहस्वामियों की सूची बनाई थी। सर्वाधिक नुकसान की चपेट में आए 106 लोगों को 79-79 सौ रुपए और सात ग्रामीणों को 21-21 सौ रुपए के चेक मुहैया कराए गए है। राजस्व विभाग की टीम में शामिल लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने बताया कि एसडीएम सदर प्रदीप कुमार ने तहसील प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को पहले दिन खाना भी मुहैया कराया था।
विज्ञापन
घरेलू सामान समेत सबकुछ तबाह हो जाने से परेशान ग्रामीणों में विकार अहमद और निहालउद्दीन ने बताया कि कुछ परिवारों में तो खाने का अनाज और सिर छिपाने को झोपड़ी भी नहीं बची है, ऐसे में प्रशासन को मदद की धनराशि में वृद्धि करनी चाहिए। अग्निकांड में इसरार और कमालउद्दीन की बेटियों के निकाह को जुटाया गया दहेज का सामान भी स्वाहा हो गया था। इधर, रविवार को अग्निपीड़ितों को हाल जानने को कछला के तमाम लोग पहुंचे। उन्होंने खानपान का भी वितरण कराया।
विज्ञापन