{"_id":"5cd1d8f2bdec22070c08fb74","slug":"111557256434-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएससी 12वीं में शोभित ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएससी 12वीं में शोभित ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आईसीएससी का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। इसमें डी पॉल स्कूल के 12वीं के शोभित सक्सेना 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहले स्थान पर रहे, जबकि श्वेता राठौर ने दूसरा और प्रशांत यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार 12वीं में कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
जिले में आईसीएससी का एकमात्र स्कूल डीपॉल है, जिसकी एक शाखा बिसौली में भी है। मंगलवार की शाम को रिजल्ट जारी किया गया। अधिकांश विद्यार्थी साइट पर अपना रिजल्ट देखने में लग गए, तो कुछ बच्चों ने मोबाइल फोन और कैफे में रिजल्ट देखा, वहीं कुछ बच्चे सीधे स्कूल पहुंच गए। परीक्षा परिणाम आने के बाद 12 वीं में 97 प्रतिशत अंक के साथ में शोभित जिला टॉपर बने, दूसरे स्थान पर श्वेता राठौर रहीं, जिन्होंने 96.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। 95.25 प्रतिशत अंक के साथ में प्रशांत यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 95 प्रतिशत अंक के साथ हर्ष रावत और सचिन शर्मा संयुक्त रुप से चौथे नंबर पर रहे, वहीं अर्पणा ने 94.75 प्रतिशत अंक के साथ में जिले में पांचवां स्थान पाया। स्कूल में इस बार 12 वीं के 52 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सभी पास हुए हैं।