फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल के 62 संविदा कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

जिला अस्पताल के 62 संविदा कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

Sun, 24 Feb 2019 01:09 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के 62 संविदा कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
बदायूं। जिला अस्पताल में अलग-अलग पदों पर तैनात 62 संविदा कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। इनकी तैनाती करीब तीन साल पहले हुई थी। उसी समय से कर्मचारी अस्पताल में कार्यरत हैं। बताते हैं कि अब इनकी संविदा समाप्त होने जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों का ढाई माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट) योजना शुरू की गई थी। इसके तहत जिला अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधक, फिजियोथिरेपिस्ट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, एमआरडी क्लर्क, स्टाफ नर्स, ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट, मोर्चरी असिस्टेंट और वार्ड आया आदि पदों पर 62 कर्मचारियों को संविदा पर तैनात किया गया था। उस दिन से अस्पताल में कर्मचारी व्यवस्था में काफी सुधार आया था। संविदा कर्मचारियों की माने तो वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे मरीजों को परेशानी नहीं हो रही थी। अब कर्मचारियों को आगाह कर दिया गया है कि सभी कर्मचारियों की 30 मार्च तक संविदा समाप्त कर दी जाएगी। इससे कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर बैठ गया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि करीब ढाई माह होने जा रहा है। अब तक किसी कर्मचारी का वेतन नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

-----------------------
संविदा समाप्त होने के संबंध में जानकारी नहीं है। इन कर्मचारियों का सीधा संबंध यूपीएचएसएसपी से है। हम यहां से केवल उपस्थिति बनाकर भेजते हैं। वहीं से इनका मानदेय आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed