फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पत्थर लदा ट्रक पलटा, नाला भी क्षतिग्रस्त

पत्थर लदा ट्रक पलटा, नाला भी क्षतिग्रस्त

Wed, 20 Feb 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
पत्थर लदा ट्रक पलटा, नाला भी क्षतिग्रस्त
उझानी (बदायूं)। बुर्रा फरीदपुर रोड पर पत्थर लदा ट्रक मुख्य नाले में गिरकर पलट गया। ट्रक का मलबा गेहूं की फसल में फैल गया। करीब आधा बीघा खेत में फसल चौपट होने के साथ नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया। भनक लगते ही पालिका कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पालिका कर्मियों ने ट्रक मालिक और ड्राइवर का पता हासिल कर उनसे हर्जाना वसूलने का नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे हुआ। यहां रेलवे स्टेशन पर पत्थर के टुकड़ों को अनलोड करने का काम चल रहा है। बुर्रा फरीदपुर रोड स्थित धर्मकांटा से स्टेशन की ओर चले ट्रक का ड्राइवर फाटक के पास नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। पत्थर भी नाले में भर गए, साथ ही नाला क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थरों के ज्यादातर टुकड़े पड़ोस के खेत में गेहूं की फसल में गिरे। इससे फसल चपेट में आ गई। खेत मालिक और ट्रक ड्राइवर के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि राहगीरों ने मामला शांत करा दिया लेकिन भनक लगते ही पालिका कार्यालय से सफाई निरीक्षक राजेश बिंद और जलकल प्रभारी नफीस अहमद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक ड्राइवर और उसके मालिक के नाम और पते हासिल कर लिए। सफाई निरीक्षक ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाले का हर्जाना ट्रक मालिक से वसूल किया जाएगा। इसके लिए उसे नोटिस भेजने की तैैयारी शुरू कर दी गई है। उधर, ट्रक पलटने की वजह से रोड पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed