{"_id":"5c6befd1bdec224a3d3febab","slug":"111550577617-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर छत्रपति शिवाजी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर छत्रपति शिवाजी को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी की 390वीं जयंती अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में मनाई गई। बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वीर शिवाजी शौर्य और धर्मनिष्ठा के प्रतीक थे। जीवन पर्यंत स्वयं को मजबूत करने और मातृभमि की रक्षार्थ समर्पित रहे। शिवाजी ने सैन्य अभियानों से दुश्मनों को हराया और चुनौतियों को स्वीकारते हुए आगे बढ़े। प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी भारतीय शासक और मराठा साम्राज्य के संस्थापक रहे। राजनीति और युद्ध कला में निपुण शिवाजी ने बुद्धिमानी और बहादुरी से प्रजा को संगठित किया। इस मौके पर बालिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी हुआ। रामनिवास शर्मा, सचिनदेव, पंकज कुमार आदि ने भी वीर शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। रीना शर्मा, आरती शर्मा, पूजा शर्मा, सौम्या, दीप्ति, हेमंत, लवकुश, राधा, भूमि, देवेंद्र, सुमन आदि मौजूद रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया। ब्यूरो