फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डकैती में आधा दर्जन संदिग्ध दबोचे

डकैती में आधा दर्जन संदिग्ध दबोचे

Mon, 18 Feb 2019 07:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
डकैती में आधा दर्जन संदिग्ध दबोचे
बिल्सी (बदायूं)। सदर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी के घर में पड़ी डकैती के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही बदमाशों का कोई सुराग लगा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध दबोचे हैं, उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार स्थित सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के घर में शनिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाश उनके घर में पीछे से सीढ़ी लगाकर घुस गए थे। नीचे आने के लिए उन्होंने गैस कटर से लोहे का दरवाजा काटा था। उसके बाद परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस ने रविवार रात अभियान चलाया। इस दौरान करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोग पकड़े गए। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ चल रही है।  
विज्ञापन

सोमवार देर शाम तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर धर्मेेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में कई स्तर पर जांच चल रही है, जिससे घटना का जल्द खुलासा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी बोला, सवा करोड़ की हुई लूट
बिल्सी। सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय ने दूसरे दिन बताया कि वह घर में लूटपाट का आंकलन नहीं कर पाए थे। उनके घर और दुकान से करीब सवा करोड़ की लूटपाट हुई है। डाकखाने की आरडी, छह लाख की नकदी, एक करोड़ बीस लाख रुपये के हार, चूड़ी, चेन, अंगूठी आदि सामान लूटा गया है। इस संबंध में उसने दोबारा तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

आज बंद रहेगा बिल्सी का बाजार
बिल्सी। सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा न होने के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने नगर का बाजार बंद रखने का निर्णय किया है। व्यापारी नेता राहुल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए सभी व्यापारियों से इसमें पूर्ण सहयोग किए जाने की अपील की है। 


पीड़ित परिवार से मिले सांसद
 नगर के मुख्य बाजार में रविवार रात सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय के यहां हुई लूट की घटना के बाद सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि लूट के संबंध में अधिकारियों से वार्तालाप कर खुलासा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम है। पुलिस नियमित रात्रि गश्त करती रहे तो नगर में ऐसी घटनाएं नहीं हो सकेंगी। इस मौके पर सपा के नगराध्यक्ष रंजीत, फैजान राइन, गोपाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed