{"_id":"5c2bb08bbdec2256a47cc6f5","slug":"111546367115-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई पार्श्वनाथ चंद्रप्रभू स्वामी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई पार्श्वनाथ चंद्रप्रभू स्वामी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई पार्श्वनाथ चंद्रप्रभू स्वामी की जयंती
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चंद्र प्रभू सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान पार्श्वनाथ स्वामी एवं चंद्रप्रभू स्वामी की जयंती के अवसर पर विशेष पूजा पाठ एवं भगताम्मर, विधानपाठ का आयोजन किया गया। यहां जैन समाज के लोगो ने सर्व प्रथम भगवान जिनेन्द्र का मंगल जलाभिषेक कर शांति धारा की। जिसमें जैन समाज के लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद संध्या भक्ति एवं 48 दीपकों से भगवान जिनेंद्र स्वामी की आरती की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज जैन, नीरेश जैन, अनिल जैन सोनी, प्रशांत जैन मौजूद रहे। ब्यूरो