{"_id":"5bf30890bdec2269af64a1ef","slug":"111542654096-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थूलाल के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिवार को दो लाख का चेक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थूलाल के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिवार को दो लाख का चेक दिया
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-42
नत्थूलाल के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिवार को दो लाख का चेक दिया
पीड़ित परिवार को मिलेगी हर संभव मदद : स्वामी प्रसाद मौर्य
बिल्सी चेयरमैन ने भी आर्थिक मदद की
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ बिल्सी। दो दिन पहले भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होने के लिए जाते समय गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल शाक्य की बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृतक नत्थूलाल के परिवार को भाजपा प्रदेश कमेटी की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। सोमवार को श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मृतक नत्थूलाल के घर जाकर परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक सहायता राशि दो लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। शासन से जो भी संभव मदद होगी दिलाई जाएगी। बिल्सी चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, एसडीएम लाल बहादुर सिंह, सीओ आईएन खान, विवेक राठी, पीयूष शाक्य, मोहित गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-------
शोकसभा कर भाजपा कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि
बदायूं। सोमवार को भाजपा नेता पाठक के आवास पर एक शोकसभा हुई। इस में भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बागीश पाठक ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर आगे बढ़ाया है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य माना जाता है। बागीश पाठक की ओर से नत्थूलाल के परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। शोकसभा में अशोक भारती, अजीत वैश्य, शारदेंदु पाठक, मनोज कृष्ण गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, संजीव वर्मा, विपिन राठौर, नीरज शर्मा, दमयंती वर्मा, विराट दुबे, संजीव पाराशरी आदि रहे।