{"_id":"5b44ea634f1c1b0b278b5a57","slug":"111531243107-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसी शर्मा की पत्नी समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसी शर्मा की पत्नी समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो साल पहले प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा की हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट की अवमानना के आरोपियों में पीसी शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा भी शामिल हैं। जिन तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उनमें दो की कुर्की भी हो चुकी है।
सीजेएम कोर्ट में सिविल लाइंस इलाके की कमलेश शर्मा पत्नी पीसी शर्मा, उझानी के मोहल्ला भदवारगंज निवासी श्रवण गुप्ता और उनकी पत्नी श्रद्धा गुप्ता के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल हुई। आरोप है कि साधना शर्मा की हत्या के मामले में नाम आने के बाद कमलेश, श्रद्धा और श्रवण ने कुर्की के नोटिस के बाद भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। हत्याकांड की विवेचना कर रहे बरेली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने कोर्ट की अवमानना में उझानी कोतवाली में तीनों को नामजद कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना कोतवाली में तैनात दरोगा रामऔतार ने की। चार्जशीट में उन्होंने तीनों को दोषी पाया है।कुर्की के नोटिस के बाद पुलिस ने श्रवण और कमलेश के घरों की कुर्की भी की थी। बता दें कि प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा की हत्या 23 जून को बदायूं से घर लौटते समय कर दी गई थी। हत्याकांड में पीसी शर्मा को भी कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था। श्रवण और कमलेश इस समय फरार हैं। फरारी के बाद ही एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा।