फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लावेला चौक पर दो घंटों रहा जाम

लावेला चौक पर दो घंटों रहा जाम

Tue, 05 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लावेला चौक पर दो घंटों रहा जाम
फोटो-1,2,3,4 (एक फोटो: तीन कॉलम)
विज्ञापन


लावेला चौक और आसपास की सड़कों पर लगा जाम
धूप और गर्मी से परेशान रहे लोग, पुलिस वालों के भी छूटे पसीने
दुकानदारों के फुटपाथ पर सामान रख लेने से बढ़ी है समस्या, सड़क पर खड़ी की जाती हैं बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर के लावेला चौक और रोडवेज के आसपास सड़कों पर किए गए अतिक्रमण की वजह से सोमवार को घंटों जाम रहा। जिसकी वजह से कड़ाके की धूप और गर्मी में जाम में फंसे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख लिया है तो सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। अक्सर रोजाना ही इन इलाकों में जाम लगना एक आम बात हो गई है। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस-प्रशासन कतई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि लावेला चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के हाथ ही होमगार्ड तैनात रहते हैं।
दो माह पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन और पालिका की ओर से अभियान चलाया गया। जहां पर स्थायी अतिक्रमण किया गया है, वहां पर निशान भी लगाए गए। मगर वो कार्यवाही सिर्फ निशान लगाने तक सीमित रही। अतिक्रमण के नाम पर हमेशा की तरह वही गरीबों के ठेले और खोखों को हटवाकर कार्य की इतिश्री कर दी गई। अब फिर से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें किसी का खौफ नहीं है। रोडवेज, लावेला चौक, गांधी ग्राउंड रोड, बाबूराम मार्केट आदि में दुकानदार फुटपाथ पर अपना सामान रख लेते हैं तो दुकान के बाहर अपनी बाइक। तब सड़क के दोनों ओर का रास्ता काफी संकरा हो जाता है। परिणामस्वरूप दिन भर में अनेक बार जाम लगता है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रोडवेज पर जाम लग गया। पुलिस वालों के काफी मशक्कत करने के बाद ये खुल सका। इसके बाद दिन में करीब 11.30 बजे लावेेला चौक पर जाम लगा। पूरी तरह से रास्ते जाम हो गए। जिसकी वजह से कश्मीरी चौक, बाबूराम मार्केट, गद्दी चौक, इलाहाबाद बैंक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जो लोग जाम में फंस गए उनके समझ में नहीं आ रहा था कि वे किस तरह जाम के झाम से निकलें। वाहनों की लंबी कतार लग जाने के बाद पुलिस वाले भी इन स्थानों पर पहुंच गए मगर उनको भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। करीब दो घंटे तक यह इलाके जाम में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
तो पुलिस के पास नहीं है कोई योजना
हर रोज लावेला चौक, रोडवेज, निजी बस स्टैंड, गांधी ग्राउंड आदि में दिन में कई बार जाम लगता है। इसके बाद भी पुलिस ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। लोगों का कहना है यदि पुलिस सख्ती से पेश आए और बेतरतीब तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करें तब शायद जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed