फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सामूहिक विवाह में 157 जोड़े बने जीवनसाथी

सामूहिक विवाह में 157 जोड़े बने जीवनसाथी

Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 157 जोड़े बने जीवनसाथी
फोटो-14 से 21-
विज्ञापन

फोटो-43
फोटो-44,45
फोटो-46
फोटो-47
सामूहिक विवाह में 157 जोड़े बने जीवनसाथी
सभी तहसीलों में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों, अफसरों और समाजसेवियों ने दिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले की चारो तहसीलों में सोमवार को सामूहिक विवाह की धूम रही। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले की चारों तहसीलों के प्रशासन ने कुल 157 जोड़ों की शादी कराई। सदर तहसील में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह खुद मौजूद रहे।
सोमवार को तहसील सदर में 41, तहसील बिसौली में 30, तहसील दातागंज में 47, तहसील बिल्सी में 21, तहसील सहसवान 18 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। शहर के एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवदंपतियों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने जिले में लगने वाले उद्योगों में सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले लड़कों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिलाने की सिफारिश सदर विधायक से की। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य और भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने भी विचार रखे। सीडीओ शेषमाणि पांडेय, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, उनके बेटे तीथेंद्र पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, रजनी मिश्रा, राजेश्वर सिंह पटेल, धीरज सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, डीआईओएस मुन्ने अली, राजेश्वर सिंह, हर प्रसाद पटेल, सीमा राठौर, अर्चना गुप्ता, रजनी गुप्ता, गीता गाडगे, आतिफ निजामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
जिला रच रहा है नया इतिहास: एडीएम
दातागंज। यहां नगर के शहनाई बारातघर में सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें 47 जोड़ों की शादी कराई गई। एडीएस वित्त और राजस्व महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर जिले ने एक नया इतिहास रचा है। इस मौके पर दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, उसावां चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता, विनय कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, एसडीएम डीके सिंह, ईओ रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बिल्सी में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह
बिल्सी। नगर के बाईपास मार्ग स्थित रामा फॉर्म हाउस पर तहसील क्षेत्र के 21 जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, विधायक पंडित आरके शर्मा समेत कई समाज सेवियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर अपना आशीर्वाद दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने भी विचा रखे। एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लाक अंबियापुर के 14, बिसौली और इस्लामनगर के चार-चार जोड़ों को यहां पर शादी के बंधन में बांधा गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजेता यादव, चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, इस्लामनगर चेयरमैन निशांत बेगम, डा.उमेंद्र गुप्ता, ओमबाबू वार्ष्णेय, शैलेंद्र शर्मा, डा.राजाबाबू, दिनेश बाबू, अमित वार्ष्णेय, पीयूष शाक्य, विवेक राठी, संदीप माहेश्वरी, लवकुमार, सीओ आरएस राठौर, कोतवाल केजी शर्मा मौजूद रहे।
----------
सबका साथ सबका विकास हो रहा है साकार: कुशाग्र सागर
बिसौली। सोमवार को नगर के बुद्धा उपवन में तहसील क्षेत्र के 32 जोड़े की शादी कराई गई।
मुख्य अतिथि विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास साकार होता नजर आ रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी विचार रखे। एसडीएम मोहम्मद आवेश कार्यक्रम संयोजक रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार अक्कू आदि, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, तहसीलदार संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

----------
सहसवान में 51 लोगों की सामूहिक शादी
सहसवान। माहेश्वरी मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह और निकाह समारोह में 18 जोड़ों की शादी हुई। मुस्लिम जोड़ों का काजी हाफिज मुशाहिद अली ने निकाह पढ़ाया। पंडित सुधीर दीक्षित सहित एक दर्जन पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपंन कराया। चेयरमैन मीरहादी अली उर्फ बाबर मियां, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन हाजी नूरउददीन, अशोक कुमार सराफ, सुबोध कुमार माहेश्वरी, डॉ. मुजीर्बुरहमान, अजय भंडारी सहित 51 लोगों ने उपहार दिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, दीक्षा माहेश्वरी, एसडीएम नीतिश कुमार,सीओ सर्वेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख नेमसिंह यादव, सलीम अहमद खां, मंसूर अहमद, महेंद्र सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed