{"_id":"5a008adb4f1c1b6f548bb65e","slug":"111509984987-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को फिर रहा जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को फिर रहा जाम का झाम
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में सोमवार को मेले से लौटते वाहनों के पहिये जाम में थमे तो घंटों तक लोग परेशान रहे। मेले से शहर तक कई और स्थानों पर भी जाम की स्थिति बनी। खराब वाहनों ने ज्यादा परेशानी बढ़ाई।
कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा गंगा घाट गए लोग अपने डेरे तंबू समेटकर सोमवार को बड़ी संख्या में शहर लौटे। दिन भर में हजारों वाहन शहर से होकर गुजरे। इनमें अधिकतर मेटाडोर, ट्रक और पिकअप जैसे वाहन थे। कुल वाहनों में अस्सी फीसदी वाहन श्रद्धालुओं के ही थे जो ऊपर तक लोड थे। लालपुल तिराहा, कोतवाली रोड, कचहरी रोड, अस्पताल रोड हर जगह जाम लगा था। पुलिस लाइंस चौराहे पर भी वाहन फंसे। हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक टीम ने मोर्चा संभाला और वाहनों को आगे बढ़ाने में मदद की। शाम ढले शहर में यातायात सामान्य हो सका। वहीं, कादरचौक से लेकर मेला ककोड़ा तक के कच्चे और ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर कुछ वाहनों के खराब हो जाने की वजह से समस्या पेश आई। हालांकि यहां भी पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता खाली करा दिया गया।