{"_id":"59579e0d4f1c1b59448b471b","slug":"111498914317-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाली, आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाली, आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।पल्स पोलियो कार्यक्रम के प्रति जन जागरूकता के लिए शनिवार को शहर में एएनएम तथा आशा वर्कर्स ने रैली निकाली। जिला महिला चिकित्सालय से सीडीओ शेषमणि पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यूनिसेफ के डीएमसी, बीएमसी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।
रैली जिला महिला चिकित्सालय से लावेला चौक, जोगीपुरा, नगर पालिका, छह सड़का, गांधी ग्राउंड आदि स्थानों पर घूमी। पल्स पोलियो जागरूकता के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 10-10 रिक्शों पर साउंड सिस्टम लगाकर प्रचार कराया जा रहा है। दो जुलाई को सभी बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। तीन से सात जुलाई के मध्य स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोलियो की वैक्सीन बच्चों को पिलाएंगे। वैक्सीन पीने से वंचित बच्चों को बी-टीम की ओर से पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। रैली में सीएमओ नेमी चंद्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सुधा सोलंकी, यूनिसेफ के डीएमसी सुभाष सिंह, नरेंद्र शर्मा, सलीम अहमद, फरदीन खान, डब्ल्यूएचओ के डॉ. गुंजन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो के प्रति विशेष सजगता बरतते हुए इस बार वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है, ताकि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा बूथ दिवस को पोलियो खुराक पीने से वंचित न रह सके।