फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1114 tins of refined soybean oil and a truck-pickup were recovered.

Budaun News: 1114 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व ट्रक-पिकअप बरामद

Fri, 23 Jan 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
1114 tins of refined soybean oil and a truck-pickup were recovered.
सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने रिफाइंड सोयाबीन ऑयल गबन के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तेल बरामद किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1114 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के अलावा एक ट्रक व एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नेपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे ट्रक में लदे 1750 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के गबन की रिपोर्ट ट्रक मालिक अजय मैनी निवासी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली द्वारा थाना सहसवान में दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना के दौरान निरीक्षक अपराध हरवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पहले न्योली शुगर मिल के पास से ट्रक बरामद किया, जिसमें कुछ भरे व खाली टिन मिले।
विज्ञापन

इसके बाद 22 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर मोहउद्दीनपुर रोड से कोल्हार जाने वाले मार्ग पर पिकअप में सवार अय्यूब पुत्र यासीन निवासी पट्टी यकीन व समीर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी पठान टोला, थाना सहसवान को 190 टीन तेल के साथ गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर अलहबीबी जायका रेस्टोरेंट के पास स्थित गोदाम से 890 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और बरामद किया गया। इस तरह कुल 1114 टिन तेल पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ट्रक चालक की मिलीभगत से सस्ते दामों पर तेल खरीदकर उसे छिपा दिया था। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed