{"_id":"5842ec764f1c1b0d1ede8f32","slug":"110-center-decided-for-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 केंद्रों पर 53757 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 केंद्रों पर 53757 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसमें परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी भी ली गई। जिले में अभी तक कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन शनिवार को इन्हें बढ़ाकर 110 कर दिया गया।
बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों के बारे में आपत्तियां मांगी थीं। कुछ परीक्षा केंद्रों की आपत्तियां आईं। जिन पर विचार करने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 110 कर दिया गया। वहीं इस बार जिले में परीक्षार्थियों की संख्या गत वर्ष के मुकाबले कम हो गई। पिछले वर्ष जिले में कुल 62 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जो इस वर्ष करीब आठ हजार घटकर 53757 रह गई। सूत्रों की माने तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्र संख्या के मुकाबले परीक्षा केंद्र अधिक होने से परीक्षा में धांधली की गुंजाइश कम रहेगी। बता दें कि इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में कुल 32839 और इंटरमीडिएट में 20918 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 20244 और छात्राओं की संख्या 12234 है, जबकि इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 11616 और छात्राओं की संख्या 8595 है। इस वर्ष व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। हाईस्कूल में कुल 361 और इंटरमीडिएट में 710 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।