फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11 dengue fever patients found 602

डेंगू के 11, बुखार के 602 मरीज मिले, 18 गांवों में हेल्थ कैंप

Sun, 06 Nov 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
11 dengue fever patients found 602
मच्छर नाशक दवा का छिड़काव करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में शनिवार को डेंगू के 11 और बुखार के 602 मरीज मिले। शनिवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने डेंगू प्रभावित गांवों के 36 घरों में डेंगू का लार्वा भी नष्ट कराया। 220 गांवों में मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने जिले में 849 लोगों की एलाइजा जांच कराई। इनमें 11 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू के नए मिले मरीजों में शहर का एक मरीज है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, अढौली, ननाखेड़ा, अहमदनगर, दातागंज के जरीफनगर, भगवालन, अंबियापुर के बन्नी, सिरडोली, और कठौली में एक एक मरीज हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 18 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया। यहां बुखार के 602 मरीज मिले। इनकी मलेरिया की जांच कराई गई। मलेरिया का शनिवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है। नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल डॉ. तहसीन ने बताया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed