फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   107 farmers honored in Badaun club

बदायूं क्लब में 107 किसानों का सम्मान

Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
107 farmers honored in Badaun club
बदायूं क्लब में किसानों को सम्मानित किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं क्लब में राष्ट्रीय किसान दिवस पर 107 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए तो किसानों को कई जानकारियां भी दी गईं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बदायूं क्लब में आयोजित में कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है। कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल बनेगा। प्रधानमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, मत्स्य विभाग से जुड़े किसानों के खातों में प्रथम पुरस्कार के रूप में सात-सात और द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हर विकास खंड से कृषि, उद्यान, मत्स्य, गन्ना, पशुपालन के अंतर्गत पांच-पांच किसानों को ब्लॉक खंड स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये खातों में भेजे जाएंगे। इस दौरान स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि डॉ. रामवीर कटारा ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed