फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   106 mm rain in two days, farmers are worried due to waterlogging in the fields

Budaun News: दो दिन में 106 एमएम बारिश, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान

Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
106 mm rain in two days, farmers are worried due to waterlogging in the fields
बदायूं/रेहडिया। जिले में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन में 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी वर्षा से खेतों में पानी भर गया है। जिन खेतों में मिर्च और उड़द की फसल खड़ी है, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। किसान आशंका जता रहे हैं कि अगर पानी जल्द नहीं निकला तो फसल सड़ सकती है और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेहडिया के किसान मुनेंद्र, श्याम सिंह, मुकेश कुमार का कहना है कि बारिश ने राहत से ज्यादा मुसीबत बढ़ा दी है। खेतों में जलभराव होने से न केवल खरीफ की फसलें खतरे में हैं, बल्कि अगली बुवाई भी प्रभावित हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों ने खुद ही खेतों से पानी निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। कृषि विभाग ने भी हालात पर नजर रखी है और किसानों को जलभराव से फसल बचाने के उपाय अपनाने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत का कहना है कि किसान कोशिश करें कि खेतों में पानी एकत्र न होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed