{"_id":"5cdeff9ebdec2207755941bf","slug":"101558118302-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सेहत न बिगाड़ दे फास्टफूड, बचें और बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सेहत न बिगाड़ दे फास्टफूड, बचें और बचाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज में ‘फास्टफूड, स्वादिष्ट मगर सेहत के दुश्मन’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश और भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों के साथ ही युवाओं में फास्टफूड के प्रति तेजी से लगाव बढ़ रहा है। फास्टफूड के कारण 60 या इससे ज्यादा उम्र में होने वाली बीमारियां अब युवाओं को अपनी चपेट में ले रहीं हैं। आज के समय अधिकांश स्कूली बच्चे फास्टफूड पर निर्भर हैं।
शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में डॉ. इमरान ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के दौर में अधिकांश बच्चे भोजन के बजाय फास्टफूड का सेवन ज्यादा करते हैं। आयुर्वेद में फास्टफूड को स्वास्थ्य के लिए जहर बताया गया है। फास्टफूड में कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। पोषक तत्वों की कमी के कारण फास्टफूड शरीर को नुकसान पहुंचाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने फास्टफूड से होने वाले नुकसान बताते हुए बच्चों को सावधान रहने की सलाह दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन और अध्यापक प्रभाशंकर सक्सेना, पंकज सक्सेना ने फास्टफूड से होने वाले नुकसान को विस्तार से बताया और छात्राओं को इससे दूर रहने की सलाह दी। अंत में प्रधानाचार्य ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।