{"_id":"5c769bb5bdec22739e2a63b6","slug":"101551276981-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिंचाई विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसके बेटे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास किया। गनीमत रही कि आरोपी उन्हें ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस इसे लेन-देन का विवाद मान रही है।
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी अशोक कुमार वर्मा भूमि संरक्षण सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बदायूं में सींचपाल के पद पर कार्यरत हैं। अशोक का आरोप है कि वह दो दिन पहले अपने बेटे निखिल वर्मा के साथ बाइक लेकर बाजार जाने के लिए निकले थे। उसी समय एक ठेकेदार ने उनके मोबाइल पर कॉल की और उन्हें बताया कि वह कुछ कागजात देना चाहता है। वह इस समय नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है। कॉल आने के बाद दोनों पिता-पुत्र रेलवे क्रॉसिंग पहुंच गए, जहां वह ठेकेदार पहले से कई लोगों के साथ खड़ा था। उनके पास मारुति वैन भी थी। जैसे ही दोनों उनके पास पहुंचे कि उन्होंने दोनों को बाइक से उतार लिया और जबरन वैन में डालने का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर कई लोग आ गए, जिससे आरोपी आपस में बातचीत करने की बात कहते हुए मौके से खिसक गए। दोनों पिता-पुत्र भी जान छुड़ाकर भाग गए। इस संबंध में अशोक ने पुलिस को तहरीर दी। अशोक का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
-------------------------
मेरे पास कर्मचारी की ओर से तहरीर आई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों पक्षों में रुपयों के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है। जांच में जो भी जानकारी मिलेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस