{"_id":"5c016571bdec22419820af88","slug":"101543595377-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ स्मृति वंदन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ स्मृति वंदन का आगाज
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-6 से 10
फोटो-6 से 10
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
स्मृति वंदन की ओर से कई लोगों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था स्मृति वंदन के तत्वावधान मे आज यहां कई कार्यक्रम हुए। उद्घाटन हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने किया। इसमें वरिष्ठ एवं विशिष्ट नागरिकों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। डांस, सिंगिंग, रंगोली, बेबी फैंसी ड्रेस समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
स्वर्गीय डॉ. गोपाल दास नीरज, डॉ. योगेश्वर सिंह, इंजीनियर सुरभि गुप्ता को समर्पित स्मृति वंदन महोत्सव में वरिष्ठ एवं विशिष्ट नागरिकों समाजसेवियों में आचार्य वेदवृत आर्य, विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, डॉ. साधना अग्रवाल, अंजली अग्रवाल और अनुराग सपरा को सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. योगेश्वर सिंह की पत्नी डॉ. रजनी सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। उसके बाद में डॉ. मनीराम मिश्र, संदीप भारती समेत अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। यूथ डांस विला द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज की डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी के संयोजन में कई कार्यक्रम हुए। शाम को दिल्ली, मुंबई के कलाकारों की ओर से म्यूजिकल एंड सिंगिंग नाइट हुई। इस मौके पर अवधेश यादव, अनिल गोस्वामी, केशव दीक्षित, बलवीर सिंह, भूराज सिंह रहे।