फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ककोड़ा मेला से लौट रहा टेंपो पलटा, युवक की मौत

ककोड़ा मेला से लौट रहा टेंपो पलटा, युवक की मौत

Sun, 25 Nov 2018 06:07 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
ककोड़ा मेला से लौट रहा टेंपो पलटा, युवक की मौत
फोटो--13
विज्ञापन

ककोड़ा मेला से लौट रहा टेंपो पलटा, युवक की मौत
मृतक के पिता के समेत कई लोग घायल, पुलिस ने टेंपो पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)। रविवार दोपहर कस्बे के नजदीक ककोड़ा मेला से लौट रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

करीब 25 वर्षीय सर्वेश गंगवार पुत्र कांता प्रसाद गंगवार बरेली जिले में देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जागीर निवासी था। सर्वेश गंगवार अपने पिता और भाइयों के साथ ककोड़ा मेला देखने गया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे परिवार के सभी लोग एक किराए के टेंपो में सवार होकर घर लौट रहे थे। भीड़भाड़ इलाके में टेंपो बेखौफ होकर दौड़ रहा था। इसी दौरान टेंपो कादरचौक के निकट पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे सभी लोग टेंपो में दब गए। हादसे को देखकर मेले से लौट रहे अन्य लोग रुक गए और लोगों को बचाने के लिए भाग खड़े हुए। उन्होंने जैसे-तैसे टेंपो सीधा कर सभी लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में सर्वेश गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता कांता प्रसाद, भाई सुमित, अमित के मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने सर्वेश गंगवार को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। टेंपो कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम वाराचिर्रा का है। पिता ने चालक के खिलाफ लापरवाही से टेंपो चलाने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed