{"_id":"5babc414867a557fec71d003","slug":"101537983508-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी और कीचड़ भरे नाले में गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी और कीचड़ भरे नाले में गिरकर किशोर की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-42
नाले में गिरकर किशोर की मौत
परिजनों ने नाले की सफाई न होने को लेकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर। गंदे पानी और कीचड़ भरे नाले में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। परिवार वालों ने नाले की सफाई न होने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।
बुधवार तड़के कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी 16 वर्षीय फरमान पुत्र जफरुद्दीन रोड के किनारे खड़े ट्रैक्टर पर सो रहे अपने भाई सुल्तान को जगाने गया था। वहां से घर लौटते समय फरमान का पैर फिसल गया, जिससे वह नाले में जा गिरा। नाले में पानी भरा होने के साथ मिट्टी की दल-दल थी। दल-दल में फंसने से फरमान बाहर नहीं निकल पाया।
उधर, सुल्तान घर पहुंचा तो फरमान दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। उन्होंने जाकर देखा तो फरमान नाले में पड़ा छटपटा रहा था। परिजनों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार वाले नाले की सफाई न होने को लेकर हंगामा करने लगे। इसका पता लगने पर थाना पुलिस और पूर्व चेयरमैन वाहिद खान मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के कहने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देर शाम शव कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।