{"_id":"5ad6cacc4f1c1b85028b520d","slug":"101524026060-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम सुनते रहे फरियाद, कर्मचारी सेल्फी खींचने में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम सुनते रहे फरियाद, कर्मचारी सेल्फी खींचने में व्यस्त
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड----
फोटो-2,4-
डीएम ने सुनी शिकायतें, कर्मचारी सेल्फी खींचने में रहे व्यस्त
अनुपस्थित मिले गेेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन काटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समय के पाबंद डीएम सुबह 10 बजते ही सदर तहसील पहुंच गए। उस समय कोई भी फरियादी तहसील नहीं पहुंचा था। करीब 20 मिनट बाद शिकायतकर्ताओं का आना शुरू हुआ। जहां एक ओर डीएम, एसएसपी जन शिकायतों को सुन रहे थे। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी सेल्फी लेने, व्हाट्स ऐप, फेसबुक में व्यस्त थे। कुछ शिकायतकर्ताओं को तहसील गेट से अगले दिन आने की कहकर कर्मचारियों ने टरका दिया।
--
46 शिकायतें, दो का समाधान
संपूर्ण समाधान दिवस में अनाज, विद्युत, कृषि व समाज कल्याण समेत आदि विभागों से कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करें।
--
प्रधानाचार्य नहीं दे रहे टीसी
नेहा, सना बी ने शिकायत की कि मदरसे में ज्यादा फीस होने के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रही हैं। जब मदरसे से टीसी लेने पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने टीसी देने से मना करते हुए वहीं पढ़ाई कराने को कहा। डीएम ने बीडीओ को भेज टीसी दिलाने की बात कही। ताकि वह अपनी इच्छा अनुसार सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन करा सकें।
विज्ञापन
--
मारपीट कर घर से निकाला
कादरचौक के गांव अंतुईया निवासी पुष्पा देवी ने शिकायत की कि वे जेठ, उनकी पत्नी गुड्डो देवी के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले गुड्डो देेवी ने बहन और मां को घर पर बुला लिया। उन्होंने पुष्पादेवी से मारपीट की। दो दिन पहले उन लोगों ने उसे और उसके छह बच्चों को घर से निकाल दिया। जब से गांव वाले मिलकर उसे खिला पिला रहे हैं। ऐसे में पीड़ित ने उसे अपना घर वापस दिलाने की मांग की।
-----
केंद्र प्रभारी का वेतन काटने के निर्देश
बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के निर्देश में एक टीम ने गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक टीम ने पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र साधन सरकारी समिति रुपपुर महोरा का निरीक्षण जिला कृषि अधिकारी एवं ईओ नगरपालिका उझानी के साथ किया। इसमें समिति बंद मिली और सचिव संतोष कुमार अनुपस्थित थे। बाकी अन्य जगह सब कुछ सही मिला। इधर पीडी डीआरडीए राम सिंह के निर्देश पर बीएसए, एपीओ डूडा की टीम बनाकर राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण के लिए भेजा गया। वहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
------
लोगों ने कहा
----
फोटो-5-
दो बार कर चुके शिकायत
गांव मोहम्मद नगर सुलरा के नवासे अली ने बताया कि जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर पिछले समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब आज दोबारा शिकायत करने के लिए पहुंचा तो बाहर बैठे अधिकारियों ने उसे समस्या के बुधवार शाम तक निस्तारित होने की बात कहकर वापस कर दिया।
------
फोटो-6-
बेटी को नहीं मिली छात्रवृत्ति
शहर के मोहल्ला मौलवी टोला निवासी अरशी जावेद, छात्रवृत्ति के लिए अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधक के चक्कर लगा चुके हैं। कोई भी सुनने को तैयार नहीं। पिछले तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बार डीएम से मिले। उन्हें आश्वासन मिला कि शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-----------
फोटो....41
बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं
बिल्सी। उपजिलाधिकारी लाल बहादुर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 23 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर मात्र दो का निराकरण हो सका। इस मौके पर एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, सीओ इरफान नासिर खां, तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी मौजूद रहे।