{"_id":"5ab3bece4f1c1b68248b6b04","slug":"101521729230-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में फिर निकली हिंदी विषय में एक ही रोल नंबर की दो उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में फिर निकली हिंदी विषय में एक ही रोल नंबर की दो उतर पुस्तिकाएं
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-8
...फिर निकलीं एक ही रोल
नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं
फिर संबंधित क्षेत्र के सचिव को भेजी जा रहीं हैं जांच को
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाओं के निकलने का मामला थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटर हिंदी विषय की एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं। जाहिर है कि लगातार इस तरह की उत्तर पुस्तिकाओं के निकलने से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक का यही कहना है कि मामला उनके जिले से जुड़ा नहीं है। जहां की उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं हैं, वहां के क्षेत्रीय सचिव को उन्हें भेजा जा रहा है।
राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर , श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज और हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गत 17 मार्च से चल रहा है। बुधवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ.अंजना गोयल ने तीनों केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया था। काबिले गौर हो कि राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिन पहले इंटर हिंदी विषय की एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं थीं। इसके अगले दिन भी इसी केंद्र पर इंटरमीडिएट गणित विषय की एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं थीं। आज बृहस्पतिवार को फिर हिंदी विषय की एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं।
लगातार इस तरह की उत्तर पुस्तिकाएं निकलना मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे परीक्षकों का मानना है कि इस तरह ही उत्तर पुस्तिकाओं के प्रकाश में आने से संबंधित जिले में हुई बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठना लाजिमी है। केंद्र के उपनियंत्रक और प्रधानाचार्य रनवीर सिंह ने कहा कि इस उत्तर पुस्तिका को भी संबंधित क्षेत्र के सचिव को भेजा जाएगा। अब तक इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली का कहना है कि जो भी एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के दौरान जीआईसी में निकलीं हैं। उन्हें क्षेत्रीय सचिव को भेजा जा रहा है। यह क्यों और कैसे हुआ है। यह जांच का विषय है। संबंधित क्षेत्रीय सचिव ही जांच कर मामले का खुलासा करेंगे। बाकी यहां पर तीनों केंद्र पर मूल्यांकन शासन की मंशा अनुरूप चल रहा है।