फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यदु शुगर मिल के तौल इंचार्जो ने की हड़ताल, गन्ना किसान परेशान

यदु शुगर मिल के तौल इंचार्जो ने की हड़ताल, गन्ना किसान परेशान

Wed, 21 Mar 2018 06:47 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
यदु शुगर मिल के तौल इंचार्जो ने की हड़ताल, गन्ना किसान परेशान
--लीड--
विज्ञापन

फोटो-15,16

तौल इंचार्ज हड़ताल पर, गन्ना किसान परेशान
यदु शुगर मिल के अफसरों से वार्ता के बाद में शाम को खत्म हुई हड़ताल, गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
पहले से परेशान गन्ना किसानों की दिक्कतें बुधवार को और बढ़ गईं। पूरी तौल होने के बाद भी मिल तक गन्ना पहुंचने पर वजन घट जाने से नाराज यदु शुगर मिल के तौल इंचार्ज बुधवार को हड़ताल पर चले गए। लिहाजा इस मिल के जिले के संचालित 23 केेंद्रों पर बुधवार को कई घंटे तौल नहीं हुई। इस वजह से उन केंद्रों पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉलियों भरी रहीं। मिल के चीफ मैनेजर के हड़ताली तौल इंचार्जों से वार्ता करने के बाद में शाम को तौल शुरू करा दी गई।
जिले में नवंबर से गन्ने की तौल चल रही है। यहां काफी क्षेत्र में गन्ने की पैदावार की जाती है, हर किसान का गन्ना मिल तक पहुंच जाए, इसके लिए प्रशासन की ओर से शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत यदु शुगर मिल बिसौली के कुल 42 केंद्र है। इनमें से बुधवार को यदु शुगर मिल की बेला, मचलई, अहोरामई, अहोरामई द्वितीय, गुलड़िया प्रथम, गुलड़िया द्वितीय, गुलड़िया तृतीय, किसरुआ, आमगांव, लखनपुर, तिकुलापुर, नरेली महोरा आदि 23 क्रय केंद्रों के तौल इंचार्जों ने हड़ताल कर दी। उनका आरोप था कि हमारे गन्ना क्रय केंद्रों की तौल के मुताबिक मिल में प्रति वाहन तीन से चार क्विंटन गन्ना घट कर आ रहा है। इससे किसानों के गन्ने की तौल के मुताबिक गन्ना पूरा करना मुश्किल हो रहा है। जबकि यहां तौल के दौरान गन्ने से पांच किलो जूना कटौती काटते हैं। क्रय केंद्र संचालकों ने बताया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक वह गन्ना तौल शुरू नहीं करेंगे। बाद में शाम को यदु शुगर मिल के चीफ मैनेजर के साथ में तौल इंचार्जों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने समस्याओं पर विचार किया। जिसके बाद में समस्या का समाधान हो गया और तौल शुरू हो गई।
विज्ञापन

--
फोटो-17-
तौल नहीं होने पर गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन
बुधवार को दिनभर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि सुबह से शाम हो गई है। अब तक गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तौल के इंतजार में खड़ी हैं। किसानों ने बताया कि मिल ने पर्चियां जारी की हैं और पर्चियों के आधार पर ही अपनी ट्रॉलियों में गन्ना लेकर आए हैं। अब यहां पर तौल इंचार्जों ने हड़ताल कर दी है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या कहा किसानों ने
-----------------
फोटो-19-
तौल शुरू नहीं होने से हुई परेशानी
सुबह से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो रही है। इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। दिनभर भूखे प्यासे बैठे हुए, पता नहीं कब तौल शुरू होगी।
-प्रताप सिंह, गुलड़िया
------
फोटो-18-
किसानों पर दोहरी मार
जिले में वैसे ही गन्ने की पर्चियों की परेशानी है। ऐसे में आज तौल इंचार्जों के हड़ताल करने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।
-कैलाश सिंह
------
फोटो-20-
सूख रही फसल
खेतों में गन्ने के खड़ी फसल सूख रही है। पर्ची मिल नहीं रही है। अब हड़ताल हो गई। किसान को हर तरफ परेशानी हो रही है। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

- संजीव
----
वर्जन
----
बुधवार को 23 क्रय केंद्रों के संचालकों ने हड़ताल की थी। इन सभी से वार्ता हो गई। उन लोगों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है। उनकी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
-एनपी शर्मा,
चीफ इंजीनियर, यदु शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed