{"_id":"59c887144f1c1b8e688b6438","slug":"101506314004-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों बकाया
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। यदु शुगर मिल बिसौली, राणा शुगर मिल शाहबाद रामपुर और द किसान सहकारी शुगर मिल शेखूपुर पर गन्ना किसानों का 18 करोड़ रुपया बकाया है। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि किसानों को क्रय केंद्र पर गन्ना खरीदने के बाद 14 दिन के अंदर बकाया भुगतान किया जाए।
गन्ना किसानों अनिल पटेल, रजनेश पटेल, जितेंद्र सिंह, अशोक पटेल, मुकेश सिंह, हरिनंदन शाक्य, सर्वेश वर्मा, ओमकार मौर्य, शांति प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि गन्ना मिल पर गन्ना विक्रय करने के बाद छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन किसानों का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है। गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री से बकाया गन्ना का भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की है।
गन्ना सचिव रामकिशन ने बताया की तीनों मिलों पर जिले के सभी किसानों का करीब 18 करोड़ रुपये बकाया है, जो अब तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है।