{"_id":"59ab862f4f1c1be2278b4e5a","slug":"101504413231-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमलकृष्ण अग्रवाल बने अध्यक्ष, अखिल को महामंत्री का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमलकृष्ण अग्रवाल बने अध्यक्ष, अखिल को महामंत्री का प्रभार
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
अग्रवाल सेवा समिति की कार्यकारिणी ने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल को नया अध्यक्ष चुन लिया गया। अखिल अग्रवाल महामंत्री बनाए गए हैं। चुनाव से पहले कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने समिति की पिछले साल की आय और व्यय का भी ब्यौरा पेश किया।
महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में नई कमेटी के पदाधिकारियों की चुनाव की बैठक विजय गोयल की देखरेख में हुई। कार्यकारिणी ने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव आमराय से रखा। चुनाव अधिकारी के अनुमोदन के बाद उनके नाम का एलान भी कर दिया गया। कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के गठन का अधिकार भी अध्यक्ष को सौंप दिया गया। बता दें कि करीब एक दशक तक समिति के अध्यक्ष रहे श्रवण कुमार अग्रवाल के निधन के बाद नया अध्यक्ष चुना गया। पूर्व राज्यमंत्री उन्हीं के बेटे हैं। चुनावी बैठक में व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, रमेशचंद्र बंसल, हृदेश गोयल, प्रदीप गोयल, सत्येंद्र गोयल, अमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, उदय सिंघल, मनोज गोयल, कृष्णऔतार मैंमिया, आलोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित मित्तल, विष्णु गोयल, डॉ. पीके गोयल, अशोक गर्ग आदि मौजूद थे।