{"_id":"59a56e3a4f1c1b08278b4611","slug":"101504013882-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट टीम ने किया मझिया जूनियर स्कूल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट टीम ने किया मझिया जूनियर स्कूल का निरीक्षण
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की टीम ने मंगलवार को विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव मझिया स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रथम सत्र परीक्षा का जायजा लिया। बाद में टीम ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया। कहा कि गांव के लोगों को बताया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच को न जाए।
डायट प्रवक्ता नरेश सिंह सोलंकी और मुनेंद्र कुमार सिंह ने मझिया स्कूल में पहुंचकर सबसे पहले एमडीएम, बच्चों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। बाद में कक्षाओं में पहुंचकर सत्र परीक्षा का जायजा लिया। विद्यालय में प्रत्येक शैक्षिक रिकार्ड के पूरा मिलने पर प्रशंसा की। डायट प्रवक्ता ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वह गांव वालों को बताएं कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं जाए। इसके लिए स्कूली बच्चे और शिक्षक जागरूकता रैली भी निकालें। मुनेंद्र सिंह ने बच्चों को और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार, बीटीसी प्रशिक्षु शिवानी सिंह आदि रहे।
----------------
रामबाबू शास्त्री ने भ्रमण कर मांगा शिक्षकों का समर्थन
पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पांच अगस्त को
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक पांच सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की सफलता को पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री ने मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल) गुट के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक रामबाबू शास्त्री ने निरंजन हायर सेकेंडरी स्कूल कांसपुर, उर्मिला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संस्कार इंटर कॉलेज दातागंज, शारदा इंटर कॉलेज समरेर, दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मैमोरियल इंटर कॉलेज समरेर के अलावा रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज बईमसई, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज, मदन लाल इंटर कॉलेज, गौरीशंकर इंटर कॉलेज आदि में पहुंचकर शिक्षकों से मिले। शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर शास्त्री ने कहा कि पांच मई 2017 को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने आदि को लेकर वार्ता हुई थी। इन सभी मांगों को लेकर संगठन पांच सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो सात सितंबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी से धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक रजनीश कुमार के अलावा धनपाल सिंह, आनंद पाल सिंह, दफेदार, सूरज मिश्रा आदि थे।