फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगा उफान की ओर, गंगा में छोड़ा 77679 क्यूसेक पानी

गंगा उफान की ओर, गंगा में छोड़ा 77679 क्यूसेक पानी

Fri, 28 Jul 2017 06:06 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
गंगा उफान की ओर, गंगा में छोड़ा 77679 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
बदायूं। गंगा एक बार फिर उफान की ओर बढ़ने लगी हैं। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बन गई है। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में 77679 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी गंगा में 62040 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। दो दिन में नरौरा बैराज से गंगा में 197243 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।
गंगा और रामगंगा हर साल काफी कहर बरपाती हैं। इस साल भी बाढ़ का सीजन चालू हो गया है। गंगा में नरौरा बैराज से सीजन का सबसे ज्यादा 105345 क्यूसेक पानी 15 जुलाई को छोड़ा गया था। इससे पहले 14 जुलाई को भी 95 हजार क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद वाटर डिस्चार्ज में कमी आई। अब शुक्रवार को नरौरा बैराज से तीसरी बार सबसे ज्यादा 77679 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। इससे गंगा एक बार फिर उफान की ओर हैं। शुक्रवार को गंगा का मीटर गेज 162.38 के पार हो गया है। चालू सप्ताह में नरौरा से किए गए वाटर डिस्चार्ज पर गौर करें तो रविवार से शुक्रवार तक नरौरा बैराज से गंगा में 341370 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि जलस्तर में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन स्थिति फिलहाल सामान्य ही है। संवेदनशील बांधों की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------
संवेदनशील बाढ़ चौकियों पर सतर्कता
बदायूं। जिले में कुल 41 बाढ़ चौकियां हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 चौकियां दातागंज तहसील क्षेत्र में हैं। दातागंज तहसील क्षेत्र से होकर गंगा और रामगंगा दोनों नदियां बहती हैं। बाढ़ खंड ने गंगा के रुख को देखते हुए संवेदनशील चौकियों पर सतर्कता के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील बाढ़ चौकियों में छह तहसील सदर में, पांच तहसील दातागंज और पांच तहसील सहसवान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
चालू सप्ताह में गंगा में वाटर डिस्चार्ज
रविवार- 37194
सोमवार- 49209
मंगलवार- 57724
बुधवार- 57524
गुरुवार- 62040
शुक्रवार- 77679
कुल: 341370
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed