फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   100-year-old Dr. Brajpal, who was the first block chief of Wazirganj, passed away

Budaun News: वजीरगंज के पहले ब्लॉक प्रमुख रहे सौ वर्षीय डॉ. ब्रजपाल का निधन

Fri, 21 Apr 2023 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
100-year-old Dr. Brajpal, who was the first block chief of Wazirganj, passed away
वजीरगंज। वजीरगंज के प्रथम ब्लॉक प्रमुख वयोवृद्ध डॉ. ब्रजपाल वार्ष्णेय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह करीब सौ वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कछला गंगा घाट पर होगा। डॉ. वार्ष्णेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। डॉ. ब्रजपाल वजीरगंज के ग्राम पंचायत होने के दौरान कई बार प्रधान रहे। ब्लॉक बनने पर उन्होंने ब्लॉक के पहले प्रमुख बनकर कई विकास कार्य कराए। वह कुछ वर्षों से बदायूं शहर में अपने पुत्रों के साथ रहने लगे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बदायूं तथा कस्बे के सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह नौ बजे गांधी ग्राउंड से उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed