{"_id":"69b9b83d0ef07d2f8102e8bb","slug":"100-more-vidyut-sakhis-to-receive-thermal-printers-badaun-news-c-123-1-bdn1037-159515-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 100 और विद्युत सखियों को मिलेंगे थर्मल प्रिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 100 और विद्युत सखियों को मिलेंगे थर्मल प्रिंटर
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बिजली का बिल जमा कर अपनी आजीविका चला रहीं हैं। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर विद्युत सखी बनाया गया है।
विद्युत सखी को निगम की ओर से उपभोक्ताओं के बिल निकालने के लिए थर्मल प्रिंटर दिए जाने का प्रावधान है ताकि वे बिल का प्रिंट निकालकर उपभोक्ताओं को दे सकें। जनपद में करीब 419 विद्युत सखी पंजीकृत हैं। इनमें से कुछ को ये प्रिंटर दिया जा चुका है, शेष 100 और सखियों को इसका वितरण कराया जाना है। ये प्रिंटर मार्च के आखिरी सप्ताह में या अप्रैल के पहले सप्ताह तक आ जाएंगे।
अब तक ये सखियां अपने मोबाइल के माध्यम से बिल जमा कर रहीं थीं, लेकिन उपभोक्ताओं को पक्की रसीद नहीं दे पाती थीं। प्रिंटर मिलने के बाद उपभोक्ताओं के बिल जमा होने की पर्ची मिलने से उनके काम की पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
सौ और विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर दिए जाने हैं, जिससे उन्हें काम करने में आसानी होगी। वहीं बिल की पर्ची मिलने से ग्राहकों को भी संतुष्टि मिल सकेगी। इससे उनका काम भी बढ़ेगा। - अखिलेश चौबे, डीसी एनआरएलम