फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   100 buses will go from Badaun depot to Kumbh Mela

Budaun News: बदायूं डिपाे से कुंभ मेले में जाएंगी 100 बसें

Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
100 buses will go from Badaun depot to Kumbh Mela
बदायूं। कुंभ मेले में बदायूं डिपो से 100 बसें भेजी जाएंगी। ये बसें 20 जनवरी को चली जाएंगी। इस दौरान निगम की मात्र 32 बसें और 40 अनुबंधित बसें ही शेष रह जाएंगी। दिल्ली समेत अन्य लंबे मार्गों पर करीब 15 दिन तक बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा। समस्या 20 से 31 जनवरी तक रहेगी।
विज्ञापन



प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक त्रिवेणी संगम के किनारे कुंभ का आयोजन होगा। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुंभ मेले में यात्रियों के आवागमन के लिए निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से रोडवेज बसों को कुंभ में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं से 20 जनवरी को बसों को भेजा जाएगा। परिवहन निगम के पास 172 बसें हैं। इनमें से 40 बसें अनुबंधित हैं। ऐसे में 132 बसों में से 100 बसें प्रयागराज में कुंभ मेले में भेज दी जाएंगी। वर्कशॉप में इन बसों की रंगाई-पुताई के साथ ही तकनीकी कमियों को सही कराया जा रहा है। इन बसों के जाने के बाद निगम व अनुबंधित 72 बसों के सहारे रोडवेज की व्यवस्था चलेगी। करीब पांच फरवरी तक बसें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की कमी होने के कारण यात्रियों को करीब 15 दिन तक परेशानी झेलनी पडे़गी।प्रभारी एआरएम प्रदीप यादव का कहना है कि डिपो से 100 बसें मांगी गई हैं जो 31 जनवरी तक वहीं चलेंगी। करीब 15 दिन तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed