फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10 tonnes more garbage was collected on Diwali than on normal days.

Budaun News: दीपावली पर सामान्य दिनों से 10 टन अधिक निकला कूड़ा

Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
10 tonnes more garbage was collected on Diwali than on normal days.
बदायूं। दीपावली के अवसर पर जहां शहर रोशनी और सजावट से जगमगा उठा, वहीं कूड़े का ढेर भी सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग दस टन अधिक निकला। नगर पालिका के अनुसार, दीपावली के दिन शहर में करीब 80 टन के करीब कूड़ा निकला, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 10 टन अधिक था। इस बढ़े हुए कूड़े की सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन

दीपावली से एक सप्ताह पहले से ही शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ने लगी थी। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन करीब 70 टन कूड़ा निकलता है, वहीं त्योहारी सप्ताह में यह आंकड़ा 90 से 100 टन तक पहुंच गया। बढ़े हुए कार्यभार को देखते हुए नगर पालिका ने दो शिफ्टों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई। ताकि शहर की सड़कों, गलियों और बाजारों को साफ किया जा सके। दिवाली वाले दिन लगभग 80 टन कूड़ा निकला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि दीपावली पर सबसे ज्यादा कूड़ा मिठाई के डिब्बों, सजावट सामग्री, प्लास्टिक पैकिंग और पूजा सामग्री का रहा। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही पालिका प्रशासन ने अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की हुई थी। सफाई निरीक्षकों को अलग-अलग वार्डों में तैनात किया गया ताकि कूड़े का निस्तारण समय पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक चली सफाई
शहर के मुख्य बाजारों, कचहरी रोड, आवास विकास कॉलोनी में देर रात तक सफाई अभियान चलता रहा। सफाई कर्मियों ने रात 11 बजे तक काम किया, ताकि अगले दिन शहर स्वच्छ और सुंदर नजर आए। ऐसे में कई जगहों पर शहर सुबह के वक्त साफ सुथरा नजर आया।


दीपावली पर करीब दस टन अतिरिक्त कूड़ा निकला। इसके लिए कर्मचारियों को पहले से ही निर्देशित कर दिया गया था। कर्मचारियों ने भी मन लगाकर काम किया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने अतिरिक्त काम भी किया। इसका असर शहर में साफ तौर पर दिखाई दिया। -फात्मा रजा, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed