{"_id":"5882531b4f1c1b4216eff21a","slug":"10-school-vehicles-invoices-three-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 स्कूल वाहनों का चालान, तीन सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 स्कूल वाहनों का चालान, तीन सीज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जिले भर में चला वाहन चेकिंग अभियान
एटा के अलीगंज में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में कई स्कूली बच्चों की मौत के बाद जागे परिवहन विभाग और पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों का पालन न करने वाले 10 स्कूल वाहनों का चालान किया गया और तीन सीज कर दिए गए। एआरटीओ अमिताभ राय ने बदायूं के साथ उझानी और बिल्सी रोड पर वाहन चेकिंग की।
जिले में कुल 150 स्कूल वाहन रजिस्टर्ड हैं। तमाम स्कूलों के वाहन परिवहन विभाग से तय मानकों का पालन ही नहीं करते। एटा में हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग और पुलिस ऐसे स्कूल वाहनों को लेकर संजीदा हुआ है। शुक्रवार को एआरटीओ अमिताभ राय ने उझानी में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद शहर में जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गुरुवार को भी पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूल वाहनों की चेकिंग की थी। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि सोमवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को 30 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें 13 वाहन मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।
-------------
एआरटीओ ने स्कूलों को भेजा नोटिस
बदायूं। एआरटीओ अमिताभ राय ने ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस भेजा है जो बच्चों को लाने और घर पहुंचाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। सभी स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वह वाहनों में मानकों को पूरा कर लें। ऐसा न करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। सभी स्कूलों को अगले 15 दिन का समय दिया गया है।