फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10 BLOs will be issued notices for negligence

Budaun News: लापरवाही पर 10 बीएलओ को जारी होंगे नोटिस

Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 BLOs will be issued notices for negligence
बदायूं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 10 बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे।जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर स्थायी कर्मिक को निलंबित और संविदा कर्मिक को बर्खास्त किया जाने की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन कुछ बीएलओ की ओर से नोटिस वितरण से लेकर दस्तावेज अपलोड का काम नहीं किया जा रहा है। इससे एसआईआर का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर एसडीएम सदर मोहित कुमार की ओर से अधिशासी अभियंता नलकूप प्रथम, खंड विकास अधिकारी उझानी व उसावां, खंड शिक्षा अधिकारी जगत व उसावां, बाल विकास परियोजना अधिकारी जगत और कादरचौक को निर्देशित किया है वह संबंधित कर्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि संतोषजनक जवाब न आने पर स्थायी कर्मिकों का निलंबन और संविदा पर तैनात कर्मिकों को बर्खास्त करते हुए सभी कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
वर्जन--
एसआईआर का काम किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कुछ बीएलओ की सूचनाएं मिली थी, कि वह काम नहीं कर रहे है, कॉल नहीं उठा रहे हैं। इसको लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed