{"_id":"0d79c29e-ed0a-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"boys-attempt-rape-slit-woman-s-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहीं कर पाए रेप, तो काट दिया औरत का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहीं कर पाए रेप, तो काट दिया औरत का गला
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रविवार की भोर में दो युवकों ने घर में घुस कर एक विवाहिता से दुराचार का प्रयास किया। रेप नहीं कर पाए, तो उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विवाहिता के निशक्त मामा के शोर पर आसपास के लोगों ने युवकों को दौड़ाया, मगर वे भागने में सफल रहे।
मगर युवकों की पहचान होने से पुलिस ने दबिश देकर उन्हें दबोच लिया।
घटना की सूचना पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, सीओ व कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
बताया कि विवाहिता दो दिन पूर्व गोंडा जिले स्थित ससुराल से अपने मामा के घर आई थी। उसका पति मुंबई में नौकरी करता है।
प्रत्यक्षदर्शी मामा के अनुसार भोर में साढ़े तीन व चार बजे के बीच विवाहित भांजी के कमरे में खिड़की के रास्ते गांव के ही दो युवक घुसे और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विरोध व शोर मचाने पर युवकों ने पास में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से उसका गला रेत दिया। शोर पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक उनके सामने से भाग गए।
पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर गांव के दो युवकों लक्ष्मण यादव, राजेंद्र मौर्य को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालात गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया।