फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   boyfriend uploads intimate pictures of his girlfriend on facebook

दरोगा के बेटे की हरकत, फेसबुक पर डाली प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें

Mon, 24 Jun 2013 11:36 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
boyfriend uploads intimate pictures of his girlfriend on facebook

सीमा (परिवर्तित नाम) ने जिस युवक से प्यार किया उसी ने उसके विश्वास का गला घोंट दिया। मुहब्बत के बदले में मिला तो सिर्फ धोखा।

विज्ञापन


उस युवक ने लड़की की कुछ अंतरंग तस्वीरें फेसबुक पर डाल दीं। फेसबुक पर अपनी तस्वीरें देखकर सीमा के होश उड़ गए। उसने तत्काल थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वाकया गाजियाबाद का है।


घूकना की रहने सीमा ने बताया कि वह बीएड कर रही है। अक्सर वह ऑटो से कॉलेज जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जो एक निजी कंपनी में जॉब करता है। दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन


इस बीच उस युवक ने सीमा के जीमेल और फेसबुक अकाउंट बनाए। उसने सीमा को पासवर्ड बता दिए। भरोसा करके सीमा ने पासवर्ड नहीं बदले।

एक दिन युवक ने सीमा और अपनी कुछ अंतरंग तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं। सीमा सोशल नेटवर्किंग साइट पर अश्लील फोटोग्राफ देख दंग रह गई।

युवक की इस हरकत से परेशान होकर सीमा ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ सिहानी गेट पीके गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।

युवक का पिता जीआरपी में दरोगा है और युवती की बहन सिविल पुलिस में सबइंस्पेक्टर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed