फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   black marketing of tatkal tickets in railway

तत्काल टिकटों की धांधली का सच आया सामने

Sun, 16 Jun 2013 02:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
black marketing of tatkal tickets in railway

तत्काल टिकटों की बिक्री में धांधली के नए खुलासे ने रेल अफसरों की नींद उड़ा दी है। उत्तर भारत से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली रेलों के तत्काल टिकट मुंबई से हो रहे हैं।

विज्ञापन


फिर इन्हें ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रियों को भेजा जा रहा है। 14 जून को ही गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की 94 फीसदी तत्काल बर्थ मुंबई के आरक्षण केंद्रों से बुक किए गए थे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राधेश्याम ने शनिवार को यह खुलासा किया।

उन्होंने तत्काल टिकट बिक्री में शामिल सिंडिकेट के तौर-तरीकों को समझने और इससे जुड़े लोगों की धर-पकड़ के लिए कई टीमें लगाई हैं। तीन लोगों के गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुख्यालय और मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में किसी बड़े सिंडिकेट के हाथ होने की बात से इंकार नहीं किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 जून को गोरखपुर से चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के तत्काल की 344 में से 319 बर्थ मुंबई और आसपास के स्टेशनों से बनी थी।

इस गोरखधंधे में शामिल लोगों को टिकट की बुकिंग के बाद गोरखपुर में उसकी डेलिवरी के लिए 36 घंटे से भी ज्यादा समय मिलता था। इसी का भरपूर फायदा उठाते हुए वह ये खेल कर रहे थे।

अभी तक इस पूरे खेल का तौर-तरीका खुलकर सामने नहीं आया है। लेकिन जितना कुछ पता चला है उसे ही समझने में अफसरों को चौबीस घंटे लग गए। यह भी पता चला कि लखनऊ के आरक्षण केंद्रों से मात्र छह फीसदी टिकट ही तत्काल के निकले।

टीम ने लखनऊ, बाराबंकी व गोंडा में छापेमारी कर एक-एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से मुंबई के कंफर्म टिकट मिले हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेनों की तत्काल की अधिकतर बर्थ मुंबई से ही बुक होकर लखनऊ भेजी जा रही हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव सेठ ने शुक्रवार की शाम विकास तिवारी को बाराबंकी से पकड़ा।

विकास ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वह विद्यार्थी है, उसे लखनऊ स्थित पालीटेक्निक रोड़ पर संचालित ट्रैवल एजेंसी शुभम सर्विस द्वारा एक यात्री को यह टिकट देने को कहा गया था।

विकास के पास से टीम ने पीएनआर संख्या 251-0413968 का टिकट मिला, जिस पर स्लीपर श्रेणी में चार टिकट बने हुए थे।

टीम ने लखनऊ में छापा मारकर प्रमोद कुमार यादव को पकड़ा, जिसके पास से थर्ड एसी का तत्काल टिकट मिला। इसी तरह गोंडा से रामू साहनी को गिरफ्तार किया गया। टीम ने रामू साहनी के पास से भी तीन यात्रियों के तत्काल कंफर्म टिकट बरामद किए।

टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव सेठ ने बताया कि यह टिकट मुंबई के वीटी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला), दहिसर और पहाड़े गांव के आरक्षण केंद्रों से बनाए गए हैं।

यात्री दे रहे प्रति टिकट दो से तीन हजार ज्यादा
कुशीनगर एक्सप्रेस में छापा मारकर जब तत्काल के यात्रियों से बातचीत की गई तो यात्रियों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

सिर्फ यही बताया कि ट्रेवल एजेंट ने मुंबई से टिकटों को बुक कराया था जिसके एवज में उन्होंने टिकट मिलने के बाद प्रति टिकट दो से तीन हजार रुपये अतिरिक्त दिए।

हालांकि स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि विमान व मुंबई से सुबह 11.25 पर चलने वाली एलटीटी-गोरखपुर (12542) से भेजे जाते हैं। यह ट्रेन लखनऊ दूसरे दिन सुबह 11 बजे और गोरखपुर शाम 5 बजे तक पहुंच जाती है।

हतप्रभ रह गए अफसर
वाणिज्य अधिकारी तीन दिन का तत्काल टिकट का डाटा देखकर हतप्रभ रह गए। 13 जून को 12 तत्काल टिकट, 14 जून को 40 तत्काल टिकट और 15 जून को 319 तत्काल टिकट मुंबई के आरक्षण केंद्रों से बनाए गए थे। यह टिकट लखनऊ, बस्ती, गोंडा, मनकापुर से है। जहां से यात्रियों को मुंबई के लिए बैठना था।


मुंबई से कुछ इस तरह तत्काल के टिकट निकाले गए

कुशीनगर एक्सप्रेस 11016
कुल तत्काल बर्थ---मुंबई से निकले टिकट---अन्य स्थानों से कराए गए टिकट
344---319---25
सेकेंड एसी में बर्थ---10---10---0
थर्ड एसी में बर्थ---32---27---5
स्लीपर में बर्थ---302---282---20

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 12542

कुल तत्काल बर्थ---मुंबई से निकले टिकट---अन्य स्थानों से निकले टिकट
120---88---32
सेकेंड एसी में बर्थ---08---7---01
थर्ड एसी में बर्थ---12---8---4
स्लीपर में बर्थ---100---73---27

नोट: यह तत्काल का आंकड़ा 15 जून को संचालित होने वाली ट्रेनों का है। टिकट 24 घंटे पहले यानी 14 जून को कराए गए थे।

यह सिंडीकेट मुंबई में चल रहा है जिसकी जड़े लखनऊ तक फैली हैं। मामले की तहकीकात के लिए टीमें लगाई गई है। जिन यात्रियों ने टिकट कराए हैं उन्होंने कुछ ट्रेवल एजेंसियों व कूरियर वालों के नाम बताए हैं। जिनके संपर्क में टीमें हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।---राधेश्याम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed