{"_id":"45107444-edcf-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"bjp-to-add-1-crore-youth-with-party-s-youth-wing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में 1 करोड़ युवाओं को जोड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में 1 करोड़ युवाओं को जोड़ेगी भाजपा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा सूबे के 10 लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा। जबकि पूरे देश में एक करोड़ युवाओं को भाजपा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
राजधानी में एक कार्यक्रम में आए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन ने कहा कि इसके लिए शहीद चंद्रशेखर की जयंती 23 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
नया सदस्य बनने वाले युवाओं को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन सदस्यता भी होगी शुरू
भाजपा ने जब से नरेंद्र मोदी को चुनाव की कमान सौंपी है, तभी से युवा भाजपा से जुड़ने का इच्छुक हैं। नितिन नवीन ने कहा कि घर-घर जाकर सदस्य बनाने के अलावा ऑनलाइन सदस्यता भी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस माध्यम से जड़ने वाले युवाओं को युवा मित्र कहा जाएगा। इस अभियान में 18 से 35 वर्ष आयु के नए मतदाताओं को सदस्य बनाने पर जोर रहेगा।
सदस्य बनने के लिए टेलीफोन नंबर 022-42961111 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
राजभवन से शुरू हुआ दीवार लेखन
मोर्चा ने राजभवन की दीवार पर लेखन करके सदस्यता अभियान का प्रचार शुरू किया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय व प्रदेश सदस्यता प्रभारी आनंद शाह मौजूद थे।