फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp targeting jat voters in west up

छोटे चौधरी को बड़ी टेंशन दे गए मोदी

Mon, 03 Feb 2014 09:10 AM IST
चंद्र मोहन शर्मा/अमर उजाला, मेरठ
चंद्र मोहन शर्मा/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Feb 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
bjp targeting jat voters in west up

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार की मेरठ रैली में नागर विमानन मंत्री चौधरी अजित सिंह को एक के बाद एक टेंशन पर टेंशन दिए चले गए।

विज्ञापन


मेरठ में एयरपोर्ट न बनने के लिए उन्हें सीधे-सीधे उन्हें जिम्मेदार ठहराया। गन्ना किसानों की लड़ाई न लड़ने के लिए भी उनपर सवाल उठा दिया।

इससे भी बढ़कर मोदी का दांव यह रहा कि वीर रस के कवि डॉक्टर हरिओम पंवार का नाम उछालकर और मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से इस्तीफा देने वाले डॉक्टर सत्यपाल सिंह को भाजपा ज्वाइन कराकर संकेत दे दिया कि उनकी तैयारी रालोद के जाट वोटरों को भगवा रंग में रंगने की है।

विज्ञापन

बिना नाम लिए अजीत सिंह पर साधा निशाना

bjp targeting jat voters in west up

मोदी ने अपने 45 मिनट लंबे भाषण की शुरुआत ही चौधरी चरणसिंह के नाम से की। उन्होंने खंभे पर चढ़ रहे दो युवाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए चौधरी साहब की शपथ दिलाई।

गन्ने की लड़ाई में चीनी मिल मालिक ही नहीं, हुकूमतों तक को हिला देने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का नाम लेना भी नहीं भूले। फिर चौधरी चरणसिंह और टिकैत का नाम लेकर ही अजित सिंह को घेर लिया।

रालोद मुखिया का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अगर आज चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत जीवित होते तो किसानों की लड़ाई लड़कर गन्ने के बकाया का भुगतान करा देते।

तीन बार लिया चरण सिंह का नाम

bjp targeting jat voters in west up

मोदी ने अजित सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन कहने का मतलब यही था कि रालोद गन्ना किसानों की लड़ाई नहीं लड़ रहा। गन्ने से पहले एयरपोर्ट के मुद्दे पर तो नमो ने रालोद मुखिया को सीधे निशाने पर ले लिया।

बोले, मेरठ में एयरपोर्ट क्यों नहीं बन रहा है, जबकि उड्डयन मंत्री इसी क्षेत्र के हैं। मोदी ने अपने भाषण में चौधरी चरण सिंह का नाम तीन बार लिया। भाजपा अध्यक्ष ने भी चरणसिंह और टिकैत को नमन किया।

इस तरह रैली के मंच से संकेत दिया गया कि पश्चिमी यूपी में रालोद का वोट बैंक कहे जाने वाले जाटों पर भाजपा की नजर लगी है।

विज्ञापन

भाजपा को लगे उम्मीदों के पंख

bjp targeting jat voters in west up

दरअसल, मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बदले माहौल में यह हवा उड़ी थी कि जाट धीरे-धीरे भगवा रंग में रंग रहे हैं। रैली में किसानों की बड़ी भागीदारी ने भाजपा की उम्मीदों को पंख लगा दिए।

शायद इसीलिए मोदी ही नहीं, ज्यादातर नेताओं ने गन्ने और किसानों की जी भरकर बात की।

मोदी के भाषण से पहले ही सत्यपाल सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली। वे इससे पहले बागपत गए। माना यही जा रहा है कि उन्हें अजित सिंह के सामने खड़ा किया जाएगा।

रालोद का खेल बिगाड़ने की तैयारी

bjp targeting jat voters in west up

मोदी ने हरिओम पंवार का नाम लिया। पहले से ही यह चर्चा चल रही है कि बाबा रामदेव की सिफारिश पर हरिओम पंवार को भाजपा मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ा सकती है।

इस तरह एक साथ जो संभावित जाट उम्मीदवार सामने आने से लग रहा है कि रालोद का खेल बिगाड़ने के लिए भाजपा की तैयारी जाट कार्ड चलने की है।

दरअसल, जाट आरक्षण का रास्ता साफ होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि रालोद ने फिर से जाट वोटरों में अपनी पैठ बना ली है। शायद इसी की काट में भाजपा ने यह तैयारी की है।

रालोद ने दिया मोदी को जवाब

bjp targeting jat voters in west up

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने मेरठ की रैली में गन्ने की बात इसलिए की, क्योंकि यहां चौधरी अजित सिंह का दबाव है। वरना इससे पहले ही गन्ना बेल्ट की रैलियों में मोदी गन्ने पर एक शब्द नहीं बोले।

मुन्ना का कहना है कि रालोद ने ही लड़ाई लड़कर प्रदेश सरकार को चीनी मिल चलवाने के लिए मजबूर किया। अजित सिंह ने गन्ना बकाया भुगतान कराने के लिए चीनी मिलों को 6.600 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज दिलाया। अब 400 टन चीनी के निर्यात का आदेश जारी कराया है।

जहां तक एयरपोर्ट का सवाल है तो, प्रदेश की सपा सरकार ने दो साल तक जमीन नहीं दी। अब कैबिनेट ने मेरठ, मुरादाबाद, फैजाबाद, सैफई में एयरपोर्ट बनाने के लिए मंजूरी दी है। रालोद ने एयरपोर्ट का मुद्दा विधानसभा में उठाया, भाजपा विधायक इस पर कभी कुछ नहीं बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed