फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Zubeda murder case: step son turned out to be the murderer

जुबैदा हत्याकांड : सौतेला बेटा ही निकला कातिल

Mon, 14 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Zubeda murder case: step son turned out to be the murderer
जुबैदा का फाइल फोटो।
बिजनौर। गांव काजीवाला में जुबैदा की हत्या उसी के सौतेले बेटे आसिफ उर्फ इद्दू ने जायदाद से बेदखल किए जाने पर की थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस की जांच में नामजद कराए गए पांचों पड़ोसी बेकसूर निकले।
विज्ञापन


एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को काजीवाला में जुबैदा (40) की हत्या के मामले में मृतका के पति तवक्कल ने पड़ोसी कलाम, हाजरा अमन आदि पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में पड़ोसियों की नामजदगी गलत मिली। विवेचना में पता चला कि 2008 में पहली पत्नी की मौत के बाद तवक्कल ने जुबैदा से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से चार बेटी और छह बेटे हैं, जबकि जुबैदा से एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए। साल 2023 में तवक्कल ने घर की वसीयत जुबैदा और उसके बेटे के नाम कर दी। अब घेर की वसीयत भी जुबैदा के नाम करने जा रहा था। इसको लेकर पहली पत्नी का बेटा आसिफ नाराज था।
विज्ञापन

पहली पत्नी का बेटा आसिफ एक महीने पहले देहरादून से घर आया था। वह अपनी सौतेली मां जुबैदा से वसीयत को लेकर झगड़ कर रहा था। इसी बीच बुलेट बाइक खड़ी करने को लेकर तवक्कल का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद परिवार के सदस्य घर से चले गए। आसिफ ने मौके का फायदा उठाकर सौतेली मां की उस वक्त ईंट से वार करके हत्या कर दी, जब वह हैंडपंप के पास बर्तन धो रही थी। हत्या के बाद वह घर से चला गया। जब लौटा तब परिवार के सभी लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

उंगली में चोट से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने नामजद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन उससे कुछ नहीं पता चला। इसी बीच शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप की नजर आसिफ की हथेली पर पड़ी। बाएं हाथ की हथेली में उंगलियों पर अंदर की तरफ चोट लगी थी। उक्त चोट के संबंध में पूछा गया तो बताया कि वह ई-रिक्शा से गिरा था। चिकित्सक ने पुष्टि की कि किसी भारी वस्तु से किसी पर वार करने से यह चोट लगी है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आसिफ ने हत्या करने का सच उगल दिया।

जुबैदा का फाइल फोटो।

जुबैदा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed