फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Zonal Level Cricket Trial on 11, 12

जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 11, 12 को, खिलाड़ी चयनित

Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Zonal Level Cricket Trial on 11, 12
बिजनौर। अंडर-14 का जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से सहारनपुर स्टेडियम में होगा। इसके लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को अपने दो फोटो, पहचान पत्र, पंजीकरण स्लिप अपने साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके अलावा अंडर-23 का जोनल ट्रायल 11 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मुजफ्फरनगर में अलमासपुर चौराहे के पास स्थित मैदान में होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, दो फोटो, पहचान पत्र और पंजीकरण स्लिप लेकर पहुंचेंगे। इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों को दस अप्रैल को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार अंडर-14 की जोनल स्तरीय टीम के लिए आदर्श भारद्वाज, उत्कर्ष शर्मा, उत्कर्ष मावी, आरुष मलिक, कृष पाल, अंकित रस्तौगी, मो. कैफ, सुखचैन सिंह, देवांश यादव, लक्ष्य चौहान, विश्वदीप चौहान, आरव कुमार का चयन हुआ है। इसके अलावा अंडर-23 में मो. जैद मुल्तानी, मो. फिरोज, विकास अंटीवाल, आदित्य शर्मा, सार्थक सिंह, आर्यमन चौधरी, लक्की चौहान, विशाल चौहान, मो. मेहंदी को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed