{"_id":"69b5a0bf115ecd8bb90ae648","slug":"yuva-vahini-workers-burnt-the-effigy-of-a-maulana-from-bihar-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-174486-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना का फूंका पुतला
विज्ञापन
धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगीना चौक पर प्रदर्शन कर बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका। आरोप है कि आरोपी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह नेतृत्व में कार्यकर्ता नगीना चौक पर एकत्र हुए। इससे पहले कार्यकर्ता जुलूस निकालकर सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए बिहार के मौलाना का पुतला फूंका। इसके बाद नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। डॉ. एनपी सिंह ने कहा है कि बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर भारतमाता का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे 140 करोड़ हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
ज्ञापन देने वालों में संदीप कुमार, राजवीर सिंह, मनोज चौहान, हर्ष सिंह, सभासद संतोष राजपूत, आकाश चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, इंजीनियर अनिल पाल, सुशील सैनी, राहुल शर्मा, दीपक सिंह व सुधाकर सिंह आदि शामिल रहे।